नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दनकौर क्षेत्र में चाचा भतीजे पर बदमाशों ने सोते समय फावड़े से किया हमला, चाचा की मौत, भतीजा गम्भीर

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 7 सितंबर।

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लू खेड़ा में चाचा-भतीजे  श्रीराम कुमार पुत्र मोतीराम उम्र 55 वर्ष एवं विक्रमादित्य पुत्र लव कुश उम्र 45 वर्ष गांव के बाहरी किनारे पर बने हुए घेर में सोए हुए थे रात्रि में किसी ने फावड़े से इन दोनों के ऊपर वार कर चारपाई पर ही घायल कर दिया था जिसमें रामकुमार की मौके पर मृत्यु हो गई है तथा विक्रमादित्य को घायल अवस्था में सूचना प्राप्त होने पर यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उक्त घटना के संबंध में उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि में हुए विवाद को लेकर गहराई से छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के अनावरण हेतु विभिन्न टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

 2,619 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.