नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर :भाकियू का ऐलान, मोटो जीपी से पहले रेसिंग ट्रैक पर 21 सितंबर को निकालेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 16 ज़ितम्बर।

गौतम बुद्ध नगर जिले के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित होने वाले मोटो जीपी से पहले भारतीय किसान यूनियन ने फार्मूला रेसिंग ट्रैक पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया और इसकी सूचना जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को भी दे दिए इससे किसानों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने के आसार बन गए हैं यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा पश्चिम उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन  के अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में निकलेगी।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने दी। उन्होंने बताया कि भाकियू से जुड़े नेता 18 सितंबर को लखनऊ महापंचायत को रवाना होंगे। 21 सितंबर को फॉर्मूला रेसिंग ट्रैक दनकौर, ट्रैक्टर तिंरगा यात्रा निकाली जाएगी।

मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि अपने क्षेत्रीय किसानों की बाढ़ पीड़ितों फसल का नुकसान न मिलाना, 64.7% मुआवजा न मिलाना, 7% आवासीय भूखंड न मिलाना, बच्चों को रोजगार न दिया जाना, इसके बावजूद विदेशी गाड़ियों को यहां पर दौड़ना दुर्भाग्य है । इस सब को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन पहले जिले के किसान उस फॉर्मूला वन ट्रैक पर अपने ट्रैक्टरों को तिरंगा झंडा लगाकर खूबसूरत तिरंगा यात्रा निकालेंगे जिसमें आप सभी भाई ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सफल बनाएं।

 6,463 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.