नोएडा खबर

खबर सच के साथ

कल श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में होगा श्रीरामलीला महोत्सव 2023 का भूमिपूजन
नोएडा।
सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 का भूमिपूजन समारोह सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।यह निर्णय श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि कल भूमिपूजन समारोह में शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला मंचन का आयोजन करेगी।उन्होंने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।भूमिपूजन के साथ ही महोत्सव की सभी तैयारियां प्रारंभ हो जायेंगी।
बैठक में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल,महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल,उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग,बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,एस एम गुप्ता,गौरव मेहरोत्रा,शांतनु मित्तल,प्रवीण गोयल,ललित कंसल,मनोज गोयल,राकेश कुमार,अर्जुन कुमार,राजकुमार बंसल,संतोष त्रिपाठी,सुधीर पोड़वाल,ललित सिंघल,किशनलाल झारवार,संदीप पोरवाल,विनय हिन्दू सहित श्रीरामलीला महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

 8,087 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.