नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : दादरी क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों ने महिला की गोली मारकर हत्या की

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर।

दादरी से सूरजपुर की तरफ जा रही एक महिला की मंगलवार सुबह सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से दादरी व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस घटना के पीछे परिवार के कुछ लोगों का हाथ बताया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार मंगलवार यानी 26/09/2023 को समय सुबह करीब 8ः30 बजे थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र निवासी सरस्वती विहार, दादरी उम्र करीब 40 वर्ष जो अपने घर से सूरजपुर जा रही थी। तभी घर से कुछ दूरी पर उक्त महिला को बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला को अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया जहां पर उसको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतका सूरजपुर में मेड का काम करने जाती थी। मृतका की बेटी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हमारा विवाद हमारी मौसी सोनिया उर्फ सोनू पत्नी मेहर चंद निवासी ग्राम घोडी, जिला पलवल, हरियाणा के साथ चल रहा था। मौसी आए दिन इस बात को लेकर धमकी देती रहती थी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है। सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

 2,958 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.