नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पश्चिम बंगाल से दो साल पहले निकली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को “अपना घर” ने परिजनों तक पहुंचाया

1 min read

नोएडा, 2 अक्टूबर।
थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिला को लगभग 2 वर्ष बाद परिजनो से मिलवाया, परिजनों में खुशी की लहर।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा गौतमबुद्धनगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा 28.08.22, 05.06.23, 18.09.2023 को शैल्टर होम, अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में काउन्सलिंग के दौरान महिला उम्र 40 वर्ष, जिसको दिनांक 01.05.2021 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय, जिला वाराणसी के आदेशानुसार अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा लाया गया था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कुछ समय बाद मानसिक स्थिति में सुधार होने पर ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा, महिला की काउन्सलिंग की गयी जिसमें महिला ने अपने पति का नाम व निवासी जमुआ बला, थाना केसपुर पश्चिमी बंगाल बताया गया। ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा, सम्बन्धित थाने के माध्यम से महिला के गांव के सरपंच से वार्ता की और महिला के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
गांव के सरपंच ने महिला के घर जाकर महिला के सम्बन्ध में महिला के पति को जानकारी दी कि तुम्हारी पत्नी नोएडा के एक आश्रम में है। इसके बाद महिला के पति ने ए0एचटी0यू टीम से सम्पर्क किया गया तथा महिला के पति ने बताया कि वह कई वर्ष पहले घर से निकली थी। हम लोगों ने काफी ढूँढा लेकिन वह हमें कहीं नहीं मिली। हमने सोचा भी नहीं था कि वह हमें मिल जायेगी। सम्बन्धित एसीपी व ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 16,768 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.