नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश साथी के साथ गिरफ्तार

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 3 अक्टूबर।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 25000 रुपये के इनामी बदमाश को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है वह ग्रेटर नोएडा से जुड़ी एक डकैती की घटना में वांछित भी था।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा शारदा गोल चक्कर के पास सोमवार रात को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया जिसपर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आत्मरक्षार्थ हेतु चलायी गयी गोली पैर में लगने के कारण बदमाश आजिब उर्फ अजीब को घायल अवस्था में व अभियुक्त अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल रजि नं0 यूपी 14 डीएन 5581, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस हुए है। अभियुक्त आजिब 25,000 रूपये का इनामी बदमाश है जो थाना बीटा-2 से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.आजिब पुत्र बलाउद्दीन उर्फ सलाउद्दीन निवासी कदरवादी, थाना कादर चौक, जिला बदायूँ।
2.अमरेश पुत्र आजिब निवासी कदरवादी, थाना कादर चौक, जिला बदायूँ।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

अभियुक्त आजिब

1.मु0अ0सं0-611/2022 धारा 395/412/34/120 बी भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-656/2022 धारा 307 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0-173/2018 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना कादर चौक, जनपद बदायूँ।

अभियुक्त अमरेश

मु0अ0सं0 201/2023 धारा 307/411 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना नालेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः

एक मोटरसाइकिल रजि नं0 यूपी 14 डीएन 5581, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1. थाना प्रभारी विपिन कुमार थाना नॉलेजपार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
2. उ0नि0 दर्पण चौधरी, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
3. उ0नि0 भानुप्रताप सिंह, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
4. उ0नि0 सौरभ यादव, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
5. है0का0 लिखीराम, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
6. है0का0 अनिल कुमार, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
7. का0 विवेक सैनी, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
8.का0 अश्वनी कुमार, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

 1,835 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.