नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: सेक्टर 122 में आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी का मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत

1 min read

नोएडा, 8 अक्टूबर।

परम पूज्य वैज्ञानिक संत, आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज का सेक्टर 122 में रविवार को मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया।

परम पूज्य वैज्ञानिक संत, आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी का सेक्टर 122 में मंगल प्रवेश पर श्री एम के जैन, पंकज जैन ,शरद जैन, अतुल जैन ,मोनिका जैन तनुज जैन, सनी जैन एवं आरडब्लूए. के पदाधिकारी डॉ उमेश शर्मा, देवेंद्र कुमार , ब्रह्मदत्त शर्मा एवं सेक्टर से कमल शर्मा एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने आरती एवं जयकारे के साथ स्वागत किया.
निर्भय सागर जी ने अपने प्रवचन लड़का, बेटा, पुत्र एवं संतान में अंतर बताया.लड़का वह है जो पिता से लड़कर अलग हो जाये ओर संतान वह है पिता से प्राप्त संस्कार एवं संत परम्परा को आगे बढ़ाये।
आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज ने कहा कि दिगंबर भेष वह भेष है, जो जन्म का होता है और दिगंबर में कोई ड्रेस नहीं होता. स्वस्थ्य के लिये रात्रि भोजन त्याग पर पुस्तिका भी वितरण किया गया। इस मौके पर सेक्टर 122 के सकल जैन समाज, महिला , युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 9,466 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.