नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने निकाली शोभायात्रा, रविवार से मंचन होगा शुरू

1 min read

सूरज पुर, 15 अक्टूबर।

श्री आदर्श राम लीला कमेटी के तत्वाधान में ऐतिहासिक विजय महोत्सव (दशहरा मेला)- 2023 की शोभायात्रा शनिवार को बाराही मंदिर सूरजपुर से प्रारंभ होकर मेंन रोड पर होते हुए मोहन मंदिर वाली गली में होली चौक से पुराने जिला पंचायत कार्यालय के सामने से होते हुए देवी मंदिर सूरजपुर पहुँची उसके तत्पश्चात दादरी रोड पर होते हुए पुन: बाराही मंदिर मैदान में पुर्ण हुई।

रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि सभी कमेटी के सहयोगकर्ता पदाधिकारी सदस्यों, व्यापारी बंधु, व क्षेत्र वासियों ने भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भगवान राम परिवार भगवान श्री कृष्ण माता रुक्मणी वीर बजरंगी हनुमान जी शिव पार्वती गणेश जी नारद मुनि जी व वानर सेना आदि झांकियों को बहुत सराहा।

कमेटी अध्यक्ष श्री चंद भाटी व महासचिव सत्यपाल शर्मा ने कहा किं भगवान राम के जीवन की ऐतिहासिक घटनाओं को कलाकारों के द्वारा रविवार 15 अक्टूबर से  25 अक्टूबर 2023 तक मंचन किया जायेगा मंचन को देखने के लिये पहुँचे और अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाये और विजय महोत्सव (दशहरा मेला)- 2023 के कार्यक्रम को सफल बनाए झांकी के अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश शर्मा नेता जी भूदेव शर्मा जयदेव शर्मा मूलचंद शर्मा प्रधान ओमवीर बैसला लक्ष्मण सिंघल मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य विशाल गोयल विनोद पंडित सुनील सुनक राजेश ठेकेदार देवा पंडित बिजेंद्र मुदग़ल विनोद भाटी जयपाल सिंह अजय शर्मा अमित सैन मोहित शर्मा अशोक शर्मा अनिल भाटी भगत सिंह आर्य शिवकिशोर सुभाष शर्मा रामअवतार् गर्ग अमित वर्मा महेश बंसल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में नगरवासी शोभायात्रा झांकी में सम्मिलित रहे।

 2,910 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.