नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : बीजेपी के वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने दी संगठन को बूथ मैनेजमेंट की सीख

1 min read

 

नोएडा, 18 अक्टूबर।

नोएडा महानगर भाजपा की वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन बुद्धवार को सेक्टर 116 ज़िला कार्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग और प्रदेश मंत्री और नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की और इस वोटर चेतना महाअभियान के बारे में विस्तार से सभी को बताया।

उन्होंने बताया कि अभियान लिए एक टीम का गठन किया गया है। उपाध्यक्ष गिरिजा सिंह और मंत्री चमन अवाना इसके प्रभारी रहेंगे। इस अभियान में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अंतिम बार संशोधन परिवर्तन का कार्य किया जाएगा साथ ही नए वोटर कार्ड भी बनवाये जाएँगे। इस अभियान को हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता से लेकर नए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवा कर जोड़ना है जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं साथ ही फॉर्म 7 के द्वारा हमें उन मतदाताओं के बारे में आपत्ति जतानी है जो गलत बने हुए हैं या जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है यहां जो लोग घर छोड़कर चले गए हैं अथवा फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़े हुए हैं।

बसंत त्यागी ने कहा इस अभियान में कई सारी टोलियां बनाई गई है जो प्रदेश स्तर, क्षेत्र स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर, मंडल स्तर, शक्ति केंद्र स्तर पर काम करेंगे और इस अभियान को लेकर घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएंगे। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ सहित शक्ति केंद्र पर प्रवास लगाना होगा एवं प्रदेश को 24 अक्टूबर तक इसकी रिपोर्ट भेजनी होगी।
तीन दिन की जिला कार्यशाला में सभी जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे। अब 19 व 20 अक्टूबर में मंडल कार्यशाला की जाएगी जिसमें मंडल के शक्ति केंद्रों के बूथ के सभी पदाधिकारी रहेंगे और इस अभियान को लेकर उनके साथ पूरी योजना बनाई जाएगी। वाटर चेतन महा अभियान शुभारंभ चलते 27 अक्टूबर मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशन लेना और 28 अक्टूबर को मतदान सूची बूथ पर देने से किया जाएगा। 29 अक्टूबर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में जहां मन की बात को सुनेंगे साथ ही हर बूथ पर इस मतदाता सूची के बारे में चर्चा की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से घर-घर संपर्क भी शुरू किया जाएगा जो अक्टूबर से नवंबर तक चलेगा।
प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा हम सभी को इस अभियान के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा वोटो को बनवाना है साथ ही उन वोटो को भी चिन्हित करना है जो गलत हैं। इस कार्य में जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा ।

कार्यशाला में अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती बिमला बाथम, गन्ना संथान अध्यक्ष नबाब सिंह नगर, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री अमरीश त्यागी, एस पी चमोली, प्रमोद बेहाल, चमन आवाना, महेश अवना, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, बबलू यादव, मंडल प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी, सचिन अम्बवता, ओम यादव, अध्यक्ष उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, अहसान ख़ान, राजीव त्यागी, रवि मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, मुक्तानंद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 6,925 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.