नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के चुनाव में राजकुमार सिंह और विमला देवी पैनल आमने सामने, होगी कांटे की लड़ाई

1 min read

नोएडा, 28 अक्टूबर।

नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के 2 नवंबर को होने वाले चुनाव में राजकुमार सिंह और विमला देवी का पैनल आमने-सामने है। दो निर्दलीय प्रत्याशी महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर अलग से खड़े हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि नौएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के पदाधिकारियों का वर्ष 2023-25 हेतु निर्वाचन 2.11.2023 को प्रातः 9.00 बजे से 2.00 बजे अपरान्ह तक इंदिरा गाँधी कला केन्द्र, सैक्टर-6 नौएडा में होना निश्चित हुआ है।

चुनाव अधिकारी रावल ने बताया कि 26.10.2023 को 5.00 बजे तक नौएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु कुल 21 नामांकन पत्र विक्रय हुये है। 27.10.2023 को 5.00 बजे तक कुल 2 पैनल एवं 2 निर्दलीय प्रतिभागियों द्वारा अपना नामांकन पत्र भरा गया है। 2 पैनलो में श्री राजकुमार सिंह के पैनल से 01 अध्यक्ष, 01 महासचिव, 02 उपाध्यक्ष, 01 कोषाध्यक्ष, 2 सचिव पद पर नामांकन किया गया है।

श्रीमति विमला देवी के पैनल से 01 अध्यक्ष, 01 महासचिव, 02 उपाध्यक्ष, 01 कोषाध्यक्ष, 2 सचिव पद पर नामांकन किया गया है। निर्दलीय के रूप में 01 महासचिव एवं 01 कोषाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया गया, तथा दिनांक 28.10.2023 को 1.00 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जाना था, परन्तु दिनांक 28.10.2023 अपरान्ह 1.00 बजे किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापिस नही किया गया है। जिसके उपरान्त प्राप्त नामांकन पत्रो की स्कूटनी करने के उपरान्त चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की यह सूची जारी की गई है। अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सिंह और श्रीमती विमला देवी आमने-सामने होंगे। महासचिव के पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इनमे जितेंद्र कुमार, योगेश शर्मा व सतीश कुमार ने नामांकन भरा है।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर कुल 4 प्रत्याशी हैं इनमे धर्मेंद्र शर्मा,  सुमित शर्मा, वीरपाल व प्रसादी शामिल हैं। सचिव के 4 पदों पर अमित कुमार, नीरज राणा, रणधीर सिंह व नरेश चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के लिए  सुभाष राजपाल व जितेंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।

 10,684 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.