नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नेफोवा के वरिष्ठ सदस्य व समाजसेवी अजय सिंह का निधन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शोक व्याप्त

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 7 नवम्बर।

नेफ़ोवा के वरिष्ठ सदस्य व ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी अजय सिंह का 40 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 12 अगस्त को ब्रेन हैमरेज के बाद उनका यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में और समाजसेवी संस्थाओं ने भी शोक व्यक्त किया है।
अजय सिंह ने कोरोना की पहली लहर में ज़रूरतमंदों की काफ़ी मदद की थी। लोगों को राशन मुहैया कराने से लेकर घरों के लिए बस के इंतज़ाम में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

कोरोना के बाद वो किडनी के मरीज़ हो गए। बावजूद इसके उन्होंने समाजसेवा नहीं छोड़ी और लगातार लोगों की मदद करते रहे। ठंड में कंबल बांटने से लेकर जनता की थाली में ड़रूरतमंदों को खाना मुहैया कराना हो, अजय सिंह कभी पीछे नहीं रहे। 40 साल की उम्र में बीमारियों से लगातार लड़ते हुए 6 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी संस्था नेफोवा ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अजय सिंह को उनके साथी कभी भूल नही पाएंगे।

 2,961 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.