नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : कैंटर में स्क्रैप केबल के नीचे छिपाकर गांजा की तस्करी, 248 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 23 नवम्बर।

नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर व थाना बादलपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गाँजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तो को मय 02 क्विंटल 48 किलोग्राम गाँजा व एक अशोक लीलैण्ड कैन्टर के साथ किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा 10 हजार रूपये के इनाम से पुरष्कृत किया गया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ह्रदयेश कठेरिया ने बताया कि नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर व थाना बादलपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गुरुवार यानि 23.11.2023 को दुजाना पुलिया के पास थाना बादलपुर क्षेत्र से गाँजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों 1. रामवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह 2. अभिषेक पुत्र रामवीर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कुल 2 क्विंटल 48 किलोग्राम गाँजा बरामद। उपरोक्त घटना में एक अभियुक्त गजेन्द्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी भगतपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद वांछित है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है ।

कार्यवाही का विवरणः
अभियुक्तगण 1. रामवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सर्वा खेडा थाना कुंडा जिला उद्यम सिंह नगर (उत्तराखण्ड), उम्र 54 वर्ष 2. अभिषेक पुत्र रामवीर निवासी सर्वा खेडा थाना कुंडा जिला उद्यम सिंह नगर (उत्तराखण्ड), उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 345/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है ।

अपराध करने का तरीकाः
अभियुक्तों द्वारा कैन्टर वाहन में स्क्रैप केबल के नीचे गाँजे को छुपाकर तस्करी की जाती है ।

अभियुक्तगण का विवरणः
1. रामवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सर्वा खेडा थाना कुंडा जिला उद्यम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) उम्र 54 वर्ष
2. अभिषेक पुत्र रामवीर सिंह निवासी सर्वा खेडा थाना कुंडा जिला उद्यम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) उम्र 32 वर्ष
3. (वांछित) गजेन्द्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी भगतपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद

बरामदगी का विवरणः
1. कुल 02 क्विंटल 48 किलोग्राम गांजा।
2. एक अदद अशोक लीलैण्ड कैन्टर रजि0 नं0 यूपी 21 सीटी 1684 सीज अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेश सिंह, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
2. उ0नि0 श्री पवन कुमार, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
3. उ0नि0 श्री प्रसून कटियार, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
4. उ0नि0 श्री श्रीष यादव, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
5. उ0नि0 श्री वरुण कुमार, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
6. उ0नि0 श्री जगमोहन सिंह, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
7. है0का0 606 अमित कुमार, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
8. है0का0 1069 सन्नी बत्रा, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
9. का0 346 प्रदीप भाटी, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
10. का0 364 सोनू, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
11. का0 2111 विपुल खोखर, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
12. का0 293 अनुज, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
13. का0 2568 जाकिर अब्बास, नारकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर
14. का0 19 नीरज कुमार, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर

 2,244 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.