नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : यमुना डूब क्षेत्र के फार्म हाउस में अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, 4 गिरफ्तार, 5 पेटी शराब बरामद

1 min read

नोएडा, 23 नवम्बर।

आबकारी विभाग व थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने यमुना के डूब क्षेत्र में एक फार्म हाउस में बिना अनुमति के अवैध रूप से शराब का सेवन कराने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है। इन सभी के कब्जे से हरियाणा मार्का 05 पेटी अवैध शराब बरामद की गई हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 23 नवम्बर 23 को आबकारी टीम व थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कांतम फॉर्म हाउस यमुना डूब क्षेत्र अवैध रूप से शराब पिला रहे 4 अभियुक्त 1.वकुल अग्रवाल पुत्र राजीव कुमार 2.राहुल कुमार पुत्र कृष्ण पाल 3.राहुल कसाना पुत्र विजय कसाना 4.सूरज सिंह पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 5 पेटी अग्रेंजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई है।

संक्षिप्त विवरणः

थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा के क्षेत्रान्तर्गत कांतम फॉर्म हाउस यमुना डूब क्षेत्र मे आयोजित एक समारोह में अभियुक्तों द्वारा बिना लाइसेंस के समारोह के दौरान अन्य व्यक्तियो को अवैध शराब पिलाया जा रहा था।

अभियुक्तों का विवरणः

1.वकुल अग्रवाल पुत्र राजीव कुमार निवासी रामनगर, थाना मानसरोवर पार्क, शाहदरा, उम्र- 25 वर्ष।
2.राहुल कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी सागरपुर, थाना सागरपुर, दिल्ली, उम्र- 25 वर्ष।
3.राहुल कसाना पुत्र विजय कसाना निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, थाना टीलामोड़, गाजियाबाद उम्र-29 वर्ष।
4.सूरज सिंह पुत्र श्री संजय सिंह निवासी शौर्य अपार्टमेंट, राजेंद्रनगर, सेक्टर-2, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद उम्र-35वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.डा0 शिखा ठाकुर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3, गौतमबुद्धनगर।
2.गौरव चन्द्र आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1, गौतमबुद्धनगर।
3.रवि जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, गौतमबुद्धनगर।
4.अभिनव शाही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, गौतमबुद्धनगर।
5.चंद्र शेखर सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, गौतमबुद्धनगर।
6.आशीष पांडेय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7, गौतमबुद्धनगर।
7.उ0नि0 उपेन्द्र कुमार थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा।
8.प्रधान आबकारी सिपाही धर्मेंद्र कुमार।
9.प्रधान आबकारी सिपाही विष्णु सिंह।
10.हे0का0 887 रमेश थाना एक्सप्रेस-वे।
11.आबकारी सिपाही कपिल नोएडा।
12.का0 3451 अजय थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा।
13.महिला आबकारी सिपाही जिम्मी खान।

 14,021 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.