नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर।

कोनरवा कनफेडरेशन का एनसीआर रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्रेप 3 की पाबंदियो में वैध प्रदुषण प्रमाण पत्र के बाद भी बीएस 4 वाहनो के प्रवेश के प्रतिबंध के सम्बंध में ग्रेप के तकनीकी निदेशक को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है।

कोनरवा के अध्यक्ष पी एस जैन ने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदुषण प्रति दिन घटता बढ़ता रहता है, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, नौएड़ा, ग्रेटर नौएड़ा, गरूग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि में किसी भी क्षेत्र में वायु प्रदुषण पिछले कई सालो से सर्दी में मौसम में बढ़ जाता है कई बार सर्दी के मौसम में बरसात होने के कारण एक या दो दिन के लिए वायु प्रदुषण कम होता है परन्तु फिर कुछ बढ़ जाता है। सरकार के द्वारा ठोस स्थाई प्रयास नही किया जाता है।

इसके साथ साथ ही आयोग वायु प्रदुषण की निगरानी करता है तथा मानको से अधिक होते ही आयोग ग्रेप की पाबंदीयॉ लगा दी जाती है। ग्रेप 1 से लेकर ग्रेप 4 तक है ग्रेप 3 की पाबंदियॉ में एक प्रमुख प्रतिबंध यह भी है कि बीएस 4 कारो का प्रवेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निषेध कर दिया जाता है। पर जबकी बीएस 4 कारो के पास वैध प्रदुषण प्रमाण पत्र होने के बाद भी उन्हे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रवेश नही करने दिया जाता है। यदि बीएस 4 कारो को रोका जाता है। बीएस 4 कारो के प्रवेश न करने कारण दिल्ली व आस पास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियो को अपने औफिस आने जाने में अत्यधिक परेशानी होती है। जबकि निजी वाहनो कारो आदि पर वैध प्रदुषण प्रमाण पत्र है तब बीएस 4 कारो को क्यो रोका जाता है।

कोनरवा ने कहा है कि ग्रेप 3 की पाबंदियों के लागू होने के उपरान्त वैध प्रदुषण प्रमाण पत्र रखने वाले बीएस 4 वाहनो को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध नही किया जाना चाहिए।

 10,057 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.