नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर औद्योगिक विकास आयुक्त को दिया सुझाव

1 min read

-गौतमबुद्धनगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किये जाना आवश्यक।

-आयुक्त, औद्योगिक एवं अवस्थापना से मिलकर शीघ्र समाधान की दिशा में बढ़ने के लिए वार्ता की

गौतमबुद्ध नगर, 2 दिसम्बर।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गौतम बुद्ध नगर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीरता से चिंतन के लिए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह से बातचीत की है और उनसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का तंत्र विकसित करने की मांग की है।

जेवर विधायक ने अपने पत्र में औद्योगिक विकास आयुक्त को अवगत कराते हुए कहा है कि जनपद गौतमबुद्धनगर में सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था न होने के कारण, यहां के निवासियों को आने वाले समय में जाम और लगातार खराब होती जा रही वायु से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह भविष्य का शहर है और यहां लगातार आबादी बढ़ रही है। इसलिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को संयुक्त रूप से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लागू करने से ही जाम की समस्या और लगातार खराब होती जा रही वायु गुणवत्ता की समस्या से निजात मिल सकती हैं। इसलिए तत्काल जनपद के तीनों प्राधिकरणों को संयुक्त रूप से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लागू करवाए जाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आयुक्त से कहा है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी परियोजनाएं भी यहां प्रस्तावित हैं। जेवर और उसके आस पास अनेकों औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। सैकड़ों शिक्षण संस्थान और मल्टीनेशनल कंपनियां भी यहां स्थापित हैं। अनेकों प्रांतों के श्रमिक भी भारी संख्या में अपने जीवन यापन हेतु यहां निवास करते हैं।

नागरिकों को आने वाले समय में जाम से भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। शहर की आबादी भी बहुत तीव्र गति से बढ़ रही है। इसलिए जनपद के तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने से ही परिवर्तनकारी बदलाव आ सकता है।

 13,053 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.