नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा , 8 दिसम्बर।

स्थानीय निवासी, आरडब्ल्यूए, किसान और फ्लैट बायर की समस्याओं को शुक्रवार को नोएडा विधायक पंकज सिंह ने ग्रेटर नोएडा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया। उन्होंने अवैध रूप से लगातार बढ़ी रही कालोनियों पर भी शिकंजा कसने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी समस्या के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए।
पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की कि रजिस्ट्रार आफिस को स्थाई रूप से नोएडा शिफ्ट किया जाए। जिससे सभी आरडब्ल्यूए व अन्य संगठनों के चुनाव पारदर्शिता और समय पर हो सके। रजिस्ट्रार कार्यालय स्थाई रूप से नोएडा में संचालित होने पर यहां के लोगों को मेरठ तक नहीं दौड़ना पड़ेगा। अभी रजिट्रार दो दिन नोएडा में बैठ रहे हैं, इस नोएडा में बैठक की व्यवस्था को पूरे प्रतिदिन बैठने के रूप में बदला जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सेक्टर, ग्रुप हाउसिंग और गांवों में पेयजल की गुणवत्ता काफी खराब है। पानी में टीडीएस की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए स्थाई समाधान किया जाए। जिससे लोगों को बोतलबंद पानी पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने किसानों की मांगों और उनकी समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक किसानों ने धरना दिया, अधिकारियों ने आश्वासन दिए, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, इसके लिए प्राधिकरण के साथ ही शासन स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

लंबे समय से चली आ रही फ्लैट बायर्स की समस्या का स्थाई समाधान निकाले जाने की जरूरत है। जिससे खून-पसीने की कमाई लगाकर यहां फ्लैट खरीदने वाले लोगों को घर का मालिकाना हक मिल सके। उन्होंने शहरीकरण की आड़ में डूब क्षेत्र के साथ गांवों के आसपास बढ़ रही अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने मांग की, जिसे नोएडा का विकास मास्टर प्लान के अनुसार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में गंभीरता और तेजी से कार्य करें।

 15,438 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.