नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : एमिटी विश्वविद्यालय में 19 दिसम्बर से 36 घंटे तक चलेगा स्मार्ट इंडिया हैकथान-2023

1 min read

नोएडा, 16 दिसम्बर।

एमिटी विश्वविद्यालय 19 दिसम्बर की सुबह 8.30 बजे से 36 घंटे चलने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के नॉन स्टाप सॉफ्टवेयर उत्पाद विकास प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी करेगा।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश द्वारा 19 से 20 दिसंबर 2023 को गै्रंड फिनाले के नोडल सेंटर के रूप में प्रतिष्ठित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 (सॉफ्टवेयर संस्करण) का आयोजन किया जायेगा, इसमे 300 छात्र (50 छात्रायें और 250 छात्र) शामिल होगें। हैकथॉन में प्रतिस्पर्धा, गेम्स और खिलौने, फिनटेक और स्मार्ट ऑटामेशन सहित विषयों के साथ 36 घंटे की नॉन स्टॉप सॉफ्टवेयर उत्पाद विकास प्रतियोगिता होगी जिसमें कुल 30 टीमें भाग लेंगी।

हैकथॉन का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केन्द्र के महानिदेशक डा नवीन कुमार सिंह और सम्मानित अतिथि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डायरेक्टोरेट ऑफ आईटी एंड साइबर सिक्योरिटी के निदेशक डा सैबल के पाल द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला की उपस्थिती में किया जायेगा।

शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के साथ साझेदारी में विश्व के सबसे बड़े ओपन इनोवेशन मॉडल के निर्माण का बीड़ा उठाया है जिसे स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के नाम से जाना जाता है। यह अनोखा आयोजन न केवल कॉलेज के छात्रों बल्कि हमारे स्कूली छात्रों के लिए भी सबसे आशाजनक समाधानों को चुनौती देने और पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे समाधान स्केलबिलिटी प्रदर्शित करते है और संबंधित डोमेन में विश्वस्तरीय समाधान बनने की क्षमता रखते है।, उनका उपयोग हमारे देश की कुछ सबसे गंभीर और विकट चुनौतियों से निपटने के लिए किया जायेगा। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल का प्रतिनिधित्व करता है जिसका उददेश्य छात्रों को हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले वास्तविक जीवन के मुददों को संबोधित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसका उददेश्य छात्रों के मध्य उत्पाद नवाचार की संस्कृति और समस्या समाधान की मानसिकता विकसित करना है। इसकी प्रमुख उपलब्धियों में छात्रों की रचनात्मकता और विशेषज्ञता का लाभ उठाना, संस्थान स्तरीय हैकथॉन को बढ़ावा देना, स्टार्ट के लिए एक मार्ग स्थापित करना शामिल है।

एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाला स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 19 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे शुरू होगा और उद्घाटन सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा केद्रीय उद्घाटन के साथ विलय होगा। कोडिंग सुबह 9.30 शुरू होगी।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि प्रतिष्ठित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के लिए नोडल सेंटर बनना एमिटी के लिए बहुत गर्व की बात है। एमिटी विश्वविद्यालय प्रतिभागियों को अपना सुविधायुक्त आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगी चुंकि यह 36 घंटे लंबा कार्यक्रम है इसलिए एमिटी द्वारा कोडर्स को तनाव मुक्त करने और उन्हे आरामदायक अनुभव प्रदान करने के लिए एक योग सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

 3,783 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.