नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह हुए शामिल

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 20 दिसम्बर।

गांव नई बस्ती एवं समाधिपुर में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची। ग्रामीणो ने यात्रा का भव्य स्वागत किया विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहे।

जिला प्रभारी मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी एवं जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी जी ने गाँव वालों को विकसित भारत बनाने के लिये लोगो को शपथ दिलायी। भारत विकसित संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री बृजेश सिंह जी ने कहा कि आज देश दुनिया में विकास कार्यों के साथ आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन कर मज़बूती से आगे बढ़ रहा है आज केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ग़रीब शोषित वंचितों के उत्थान के लिये सरकारे कटिबद्ध व प्रतिबद्ध हैं 2047 तक भारत को हम सब मिलकर विकसित भारत बनाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला अभियान के संयोजक रवि जिंदल ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी वीरेंद्र भाटी कर्मवीर आर्य कपिल गुर्जर इंद्र नगर राज नगर राधा चरण भाटी देवेंद्र खटाना गुरुदेव भाटी संजय भाटी ग्राम प्रधान सुन्दर फोजी रिंकु भाटी कुलदीप भाटी भगत सिंह भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 7,487 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.