नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सहारनपुर से शुरू हुई कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से कई नेता हुए शामिल

1 min read

नोएडा, 20 दिसम्बर।

नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में बुधवार को नोएडा से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

आज की यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत सहारनपुर की धरा पर माँ शाकम्भरी देवी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में हुई। उसके बाद सहारनपुर के गंगोह क़स्बे से यात्रा शुरू हुई तक़रीबन 10 किलोमीटर की यात्रा गंगोह से निकल कर तीतरो चौराहे से होती हुई सरकारी डिग्री कॉलेज तक पहुँची उसके बाद आज की यात्रा का समापन हुआ। गुरुवार को यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर मुज़फ़्फ़रनगर में प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही यूपी जोड़ो यात्रा भी बहुत सफल होने जा रही है आम जन मानस का भरपूर आशीर्वाद व प्रेम यात्रा को मिल रहा है।यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में नोएडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहेगा आज भी सैंकड़ों कार्यकर्ता यात्रा के शुरुवात में सहारनपुर पहुँचे। इस यात्रा में मुख्य रूप से नोएडा महानगरअध्यक्ष रामकुमार तंवर,ज़िला प्रभारी योगी जाटव ,ज़िला अध्यक्ष दिनेश शर्मा,पीसीसी सदस्य देवेंद्र भाटी,ओबीसी प्रकोष्ठ महासचिव उर्मिला चौधरी,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,पीसीसी सदस्य सोनू खारी प्रधान,किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गौतम अवाना,दादरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी दीपक भाटी,सलोनी सोलंकी,ज़िला उपाध्यक्ष,व्यापार ज़िला अध्यक्ष अभिषेक जैन,प्रदेश सचिव पुरशोत्तम नागर,उदय नागर,ज़िला उपाध्यक्ष रामभरोसे शर्मा सोशल मीडिया ज़िला अध्यक्ष हेमचंद नागर,दलित कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्म सिंह वाल्मीकि,जीतू शर्मा,सचिव आशुतोष पडरू,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राय , वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, अन्तर्राष्ट्रीय शूटर किसान नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस नेत पूनम पंडित, पूर्व अध्यक्ष नोएडा कांग्रेस शहाबुद्दीन के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सहारनपुर के लिए नोएडा से प्रस्थान किया। इसमे मुख्य रूप से राहुल राय, दिनेश अवाना, पूनम पंडित, शाहबुद्दीन, मोहम्मद चांद, गौरव आधाना, सन्नी,राजवती राठौर, संजू, बिजेंद्र, शाहरुख,वसीम, अखिलेश, श्रवण यादव,चमन, गुड्डू,रफन, अंकित, मुकेश,विवेक, धर्म सिंह, पप्पू, परवेज़, गूलाम रसूल, सलमान, देवेन्द्र मिश्र व अन्य लोग मौजूद रहे।

 14,090 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.