नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जेवर, 24 दिसम्बर।
शनिवार को पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 में 60244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन उम्र सीमा में कोई छूट न हो पाने के कारण प्रदेश के नौजवानों में काफी आक्रोश है। उम्र सीमा बढ़ाए जाने को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नौजवानों का एक प्रतिनिधिमंडल जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मिला।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा  23 दिसंबर 2023 को ही मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए पत्र लिखा गया, जिसमें धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को लिखा कि कोरोनाकाल में कोई भर्ती नहीं हुई थी, जिसकी वजह से प्रदेश के नौजवानों की उम्र बढ़ती गई, जो अब इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, जिसकी वजह से हजारों नौजवान काफी मायूस और निराश हैं। इसलिए जरूरी होगा कि नागरिक आरक्षी पदों की भर्ती में उम्र सीमा में 03 से 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिले।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि कोरोना एक आपदा थी और उसके समय में वंचित रह गए नौजवानों को एक मौका और मिलना चाहिए।
इस संबंध में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार 24 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर वार्ता की और शीघ्र ही प्रकरण में ठोस कदम उठाए जाने के लिए भी कहा।

 10,457 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.