नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : एनआरआई दम्पत्ति का ऑटो में बैग छूटा, पुलिस ने तलाश कर वापस कराया

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 25 दिसम्बर।

थाना बिसरख पुलिस ने एनआरआई दम्पत्ति के ऑटो में छूटे बैग (जिसमें जर्मन मुद्रा, मोबाइल, लेपटॉप, अन्य गैजेटस) को मात्र 01 घंटे में ढूंढकर दम्पत्ति के सुपुर्द किया।  इसके बाद दम्पत्ति द्वारा पुलिस का आभार जताया गया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना बिसरख पुलिस को एन आर आई दम्पति जो जर्मनी के निवासी है भारत घुमने के लिये आये थे। उन्होंने सूचना दी कि 23.12.2023 को दिल्ली एयरपोर्ट से ऑटो से सुपरटेक ईकोविलेज सोसायटी मे आये थे। ऑटो के अन्दर उनका बैग छूट गया जिसमे कीमती सामान व जर्मन मुद्रा, मोबाइल, लेपटॉप व अन्य गैजेटस थे।

सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास क्षेत्र में उक्त ऑटो को तलाश किया जाने लगा। अथक प्रयास करते हुये उक्त ऑटो को मात्र 1 घंटे में ढूंढकर उसमें छूटे बैग को एनआरआई दम्पत्ति के सुपुर्द किया गया। बैग पाकर दम्पत्ति द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 1,973 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.