नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, वीडियो किया वायरल

1 min read

नोएडा, 25 दिसम्बर।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के बारे मे अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले रामपत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार  25 दिसम्बर 2023 को थाना सै049 पुलिस ने प्रधानमंत्री भारत सरकार, गृहमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के बारे मे अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुये अभियुक्त रामपत यादव पुत्र तुलसीराम यादव को ग्राम होशियारपुर सेक्टर 51 से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

रामपत यादव पुत्र तुलसीराम यादव निवासी गली नं0 05 होशियारपुर सै0 51 थाना सै0 49 नोएडा उम्र 49 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 516/2023 धारा 505(बी) भादवि व धारा 67 आईटी एक्ट थाना सैक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर।

 3,814 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.