नोएडा खबर

खबर सच के साथ

न्यू नोएडा, 28 दिसम्बर।

न्यू नोएडा को यूरोपियन देशों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए अलग अलग जोन होंगे। इनमे अलग अलग इंडस्ट्री का हब बनेगा।

नोएडा शहर का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विकसित हो चुका है। ऐसे में शहर का विस्तार करने के लिए अब यहां जमीन नहीं बची है। सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक ही नोएडा में 45 लाख 26 हजार 464 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण है। इसको कब्जा मुक्त कराने में प्राधिकरण फेल  हो रहा है। अधिकारियों का कहना कि ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नया नोएडा बसाने की जरूरत पड़ी। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में आबादी बढ़ रही है। ऐसे में वहां पर कुछ हिस्सा आवासीय के लिए भी आरक्षित किया गया है।
पूरे शहर को एक साथ बसाने के बजाए इसे अलग-अलग चार जोन में बांटकर बसाया जाएगा। मास्टर प्लान तैयार करने वाली एसपीए ने शिकागो व अन्य यूरोपियन देशों की तर्ज पर इसे जोन में बांट विकसित करने का प्लान तैयार किया है। विशेष निवेश क्षेत्र करीब 210 वर्ग किमी में बसाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नार्थ जोन आदि में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन में अलग-अलग इंडस्ट्री का हब होगा। इसके बाद वर्ष 2041 तक पूरा नया नोएडा शहर बसा दिया जाएगा।

 65,772 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.