नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : फोनरवा चुनाव में राजीव गर्ग पैनल घोषित, टीम के साथ नामांकन दाखिल किए

1 min read

नोएडा, 28 दिसम्बर।

आगामी फोनरवा चुनाव के लिए राजीव गर्ग और सुखदेव शर्मा पैनल द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। राजीव गर्ग और सुखदेव शर्मा ने अपनी टीम घोषित कर नामांकन पत्र ड्राप बॉक्स में जमा कर दिए।

यहां जारी सूची के अनुसार राजीव गर्ग और सुखदेव शर्मा पैनल द्वारा निम्नलिखित पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष के लिए  राजीव गर्ग, महासचिव के लिए सुखदेव शर्मा कोषाध्यक्ष के लिए ओमवीर बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ओपी यादव, जेपी उप्पल, अनिल कुमार सिंह व विजय कुमार राणा ने नांमाकन दाखिल किया है। इसी पैनल में उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर यादव, के अवाना, विद्यासागर श्रीमती पुष्पा शाह व बलराज गोयल चुनाव मैदान में उतरे हैं।सेक्रेटरी लीगल के पद पर लक्ष्मी नारायण, सचिव के लिए श्रीमती अनीता, जगदीश यादव, अनिल कुमार चौहान, सुभाष चौहान व पवन गोयल के अलावा सह सचिव पद पर गौरव यादव, नरोत्तम शर्मा, हीरालाल गुप्ता व दिगंबर नौटियाल के साथ ही सह कोषाध्यक्ष पर पुनीत शुक्ला मैदान में हैं।

राजीव गर्ग पैनल के सभी मेंबरों द्वारा नामांकन से पहले डीडीआरडब्लूए अध्यक्ष एन पी सिंह के घर जाकर जीत के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। एनपी सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिठाई खिलाकर जीत का आशीर्वाद दिया गया।

 11,063 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.