नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा, 5 जनवरी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए  यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना में शुक्रवार को बिड जमा करने की अंतिम तिथि थी। दोपहर 3:00 बजे टेक्निकल बिड प्राधिकरण कार्यालय के सभाकक्ष में खोली गई।

प्राधिकरण के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में प्रथम चरण में 230 एकड़ में स्थापित की जा रही इस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना हेतु 4 बिड प्राप्त हुई। इनमें

1.सुपर सोनिक टेक्नो बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (Maddock Films, Cape of Good Films LLP & others
2. M/s. Bayview Projects LLP (Mr Boney Kapoor & Others)
3. M/s. Super Cassettes Industries Private Limited (T series)
4. 04 Lions Films Private Limited (Mr KC Bokadia & others)

उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना के स्थापना के लिए दिनाँक 30 सितंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बिड जारी की गई थी। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2024 को दोपहर 2.30 बजे तक थी। प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थापित की जा रही हैं फ़िल्म सिटी परियोजना का कुल एरिया 1000 एकड़ का है तथा इसके प्रथम चरण में 230 एकड़ में फ़िल्म सिटी स्थापित की जा रही है

उपरोक्तानुसार प्राप्त चारों बिड्स का अब प्राधिकरण स्तर पर तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार वित्तीय बिड खोलने की कार्यवाही की जायेगी।

 25,942 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.