नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गर्व : विश्व मे पहली बार एडीजी जी के गोस्वामी को मिली डीएससी डिग्री

1 min read

लखनऊ/गांधीनगर, 8 जनवरी।

उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के निदेशक एडीजी डॉ. जीके गोस्वामी ने फॉरेंसिक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम विश्व फलक पर रौशन किया है। उन्हें डीएससी की डिग्री प्रदान की गई है। यह डिग्री पाने वाले वह विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

डॉ. जीके गोस्वामी को गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के दूसरे दीक्षांत समारोह में फॉरेंसिक विज्ञान और कानून विषय में डीएससी की डिग्री प्रदान की गयी। यह डिग्री प्राप्त करने वाले डॉ. जीके गोस्वामी विश्व के पहले व्यक्ति हैं।डा0 गोस्वामी को यह डिग्री केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री धमेंद्र प्रधान ने प्रदान की। यह डिग्री पीएचडी के बाद प्रदान की जाती है।

 20,896 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.