नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 7 जनवरी।

नोएडा की आवासीय क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था फोनरवा के चुनाव परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए हैं। योगेंद्र शर्मा तीसरी बार पुनवा के अध्यक्ष चुने गए हैं उन्हें 155 वोट मिले हैं महासचिव के पद पर के के जैन को 130 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पवन यादव को 143 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह की निगरानी में हुए चुनाव में 227 मतदाताओं में से 225 ने मतदान किया। इनमे से 2 वोट इनवैलिड करार दिए गए। उन्होंने मतगणना पूरी होने के बाद सभी के नामों की घोषणा की। 21 पदों पर चुने गए पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्रा को 151, देवेंद्र सिंह को 122, सुशील यादव 122 और विजय कुमार भाटी 115 मत मिलने पर चुना गया। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर लाट साहब लोहिया 145, प्रदीप वोहरा 144, अशोक शर्मा 141 और संजय चौहान 136 मत मिलने पर विजय घोषित किए गए। लीगल सेक्रेटरी के रूप में उमाशंकर शर्मा को 144 वोट मिलने पर चुना गया है।

सचिव के पद पर देवेंद्र कुमार 142,विनोद शर्मा 132, जीएस सचदेवा 130 और सुखबीर सिंह को 124 वोट मिलने पर विजेेता घोषित किया गया है। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कोशिंदर यादव 149 , सुशील कुमार शर्मा 137, एच के गुप्ता 129 और राजेश सिंह 122 जबकि जॉइंट ट्रेजरार के पद पर भूषण शर्मा को 137 वोट मिलने पर चुना गया है मतगणना के समय धर्मेंद्र शर्मा और संजीव कुमार दोनों पैनलों की तरफ से एजेंट बनाये गए थे।

महत्वपूर्ण मुकाबले में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव गर्ग को 66 वोट मिले। महासचिव पद पर के के जैन को 130, सुखदेव शर्मा को 84 और राजीव चौधरी को 6 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले ओमवीर बंसल को 75 वोट मिले। विजेता पवन यादव को 143 वोट मिले।

अन्य प्रत्याशियों में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक मिश्रा के अलावा ओ पी यादव को 83 अनिल कुमार सिंह को 89 जीपी उप्पल को 95 और विजय कुमार राणा को 71 वोट मिले। उपाध्यक्ष के पद पर अन्य 4 प्रत्याशियों को कल अवाना को 67 पुष्पा शाह को 74 रामेश्वर यादव को 89 और विद्यासागर को 60 वोट मिले हैं लीगल सेक्रेटरी लक्ष्मी नारायण को 70 वोट मिले हैं।

सचिव के पद पर अनिल कुमार को 77 अनीता को 76 जगदीश यादव जग्गा को 85 और सुभाष चौहान को 90 वोट मिले हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर गौरव यादव को 91 दिगंबर नौटियाल को 62 नरोत्तम शर्मा को 89 हीरालाल गुप्ता को 65 पुनीत शुक्ला को 84 वोट मिले हैं।

 

 11,645 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.