नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : दादरी के निकट बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 11 जनवरी।

थाना दादरी क्षेत्र में अज्ञात बदमाश होने बाइक पर सवार एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोलीमार का हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखपाल पुत्र हरपाल निवासी कासना बताई गई है पुलिस ने घटना की पड़ताल करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार के अनुसार थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत नारायणा गोल चक्कर के पास सुखपाल पुत्र हरपाल सिंह निवासी कासना गौतमबुद्धनगर उम्र 40 वर्ष मोटर साइकिल नं0 यूपी 16 सीबी 1355 पर अपने परिचित के यहां जाते हुये अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गयी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना दादरी पुलिस द्वारा मौके पर पहॅुच कर घायल सुखपाल को नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया है।

पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।मौके पर पुलिस अधिकारियों द्वारा पहॅुच कर घटना स्थल का मुआयना करते हुये प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जॉच करते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ठीम गठित की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 1,223 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.