नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में फर्जी दस्तावेजों से फर्जी बेनामा कर 6 करोड़ 12 लाख की धोखाधड़ी, 3 गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 13 जनवरी।

थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस ने  फर्जी दस्तावेज तैयार कर 6 करोड़ 12 लाख का फर्जी बैनामा कर धोखाधडी करने वाले 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 13.01.2024 को थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये धोखाधडी करने वाले 3 अभियुक्त 1. शोएब पुत्र रहिसुल हसन को सिटी सेन्टर मैट्रो स्टेशन के पास से 2. संदीप गोयल पुत्र स्व0 श्री सुरेशचन्द गोयल 3.शमशेर सिंह पुत्र ओमप्रकाश को सैक्टर 49 चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस। मीडिया सेल के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता के नाम से राजस्व अभिलेखो में दर्ज प्लाट संख्या डी-155 सैक्टर 40 को बेचने हेतु वादी के पिता का फर्जी आधार कार्ड व अन्य जमीनी कागजात तैयार कराकर अभियुक्त शमशेर द्वारा वाई जानकी रमैया बनकर उपरोक्त प्लाट का कम्पनी इमेन्स पावर प्र0लि0 को 6 करोड 12 लाख रूपये लेकर फर्जी बैनामा कर बेच देना। अभियुक्त का साथी राजकुमार चौहान उर्फ प्रधान उर्फ रहिसुल हसन द्वारा अपने बेटे शोएब के साइबर कैफे पर फर्जी आधार कार्ड व उक्त प्लाट के फर्जी कागजात तैयार करता था और अपने साथी शमशेर व संदीप गोयल आदि के साथ मिलकर धोखाधडी से बैनामा करते है। अभियुक्त राजकुमार चौहान उर्फ प्रधान उर्फ रहिसुल हसन पूर्व का आपराधिक इतिहास भी है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
अपराध का तरीका
अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता का फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात तैयार कराकर कम्पनी इमेन्स पावर प्र0लि0 के नाम बैनामा कर 6 करोड 12 लाख रूपये की धोखाधडी करना।

अभियुक्तों का विवरण
1. शोएब पुत्र रहिसुल हसन निवासी 252/10 शास्त्री नगर थाना नौचन्दी जिला मेरठ
2.संदीप गोयल पुत्र स्व0 श्री सुरेशचन्द गोयल निवासी बी-113 विवेक बिहार सैक्टर 82 थाना फेस-2 पूर्व पता 68बी ब्लाक डी-4 उद्योग विहार सैक्टर 82 थाना फेस-2 नोएडा स्थाई पता ग्राम अमीनगर सराय थाना सिघांवली अहीर जिला बागपत उम्र 56 वर्ष
3-शमशेर सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी टी-298 ग्राउण्ड फ्लोर बलजीत नगर पटेल नगर दिल्ली हाल पता एस-46 बुद्ध विहार फेस-1 थाना विजय विहार दिल्ली उम्र 56 वर्ष

 8,146 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.