नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 13 जनवरी।

शनिवार को सेक्टर 34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में लोहड़ी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोहड़ी का पर्व के साथ ही सूर्य उत्तरायण में हो जाता है और मौसम बदलने का आगाज भी होता है। इसलिए लोहड़ी को जश्न के रूप में मनाया जाता है।
सोसायटी स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों के लिए लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां सांय 7 बजे पूजा कर लोहड़ी जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मूंगफली, पापकार्न, तिल से बने समान एक दूसरे में बांटे और लोहड़ी की बधाई दी। इस मौके पर ढोल की थाप पर भी लोग खूब नाचे।

इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा महासचिव प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष पदमा नायडू कोषाध्यक्ष आर पी प्रजापति,रजनीश कुमार, सरला ग्रोवर सविता केदार अजय रस्तोगी बीएस रंधावा कुलविंदर कौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 27,828 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.