नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 14 जनवरी।

रविवार को लायंस क्लब नोएडा शिवा एवम नव ऊर्जा युवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक शाम, नारी शक्ति के नाम समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में आयोजित हुआ।

समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम ने द्वीप प्रज्जलित कर किया। अति विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र सिंह और डिस्ट्रिक गवर्नर पंकज विजलबान ने महिलाओं को सम्मानित किया। मंच का संचालन मनोरमा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में महिला द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए गीत एवं अभिभाषण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वाइस गवर्नर फर्स्ट एके मित्तल ने अपने संबोधन में कहां की आज की महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं की भागीदारी समाज में पुरुषों के समान है। कार्यक्रम में 60 महिलाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि विनय मित्तल, विशिष्ट अतिथि विनय सिसौदिया, आदित्य घिल्डियाल, संदीप पाठक, दीपक कनौजिया, रोहित यादव, सूरज चौहान, सोमनाथ, नताशा कुमारी, रजनी सैनी, डॉली शर्मा, दीपक चौधरी, अंकुश प्रजापति, गौरव पंडित, मनोरमा ठाकुर, रोहित शर्मा, चंद्रमा मद्धेशिया, आकाश शर्मा, जीत शर्मा, गोलू, सत्यवान, सुषमा अवाना उपस्थित थे।

 10,039 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.