नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर, 23 जनवरी।

आज दिनांक 23 जनवरी, 2023 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने खुर्जा विधानसभा के अंतर्गत सारंगपुर, सौदा हबीबपुर गांव का दौरा किया।

“गोपाल की चौपाल” कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा अगर 2047 तक आपको विकसित भारत देखना है तो उसके लिए तीसरी बार मोदी सरकार को चुनिए और मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा बनाए रखिए। भाजपा प्रवक्ता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को जीताने के लिए जन समूह से आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामवासियों को नमो सेवा केंद्र की जानकारी देते हुए कहा कि नमो सेवा केंद्र आप लोगों की सुविधा के लिए खुला है। यहां पर आप जाकर निशुल्क में किसी भी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उससे जुड़ सकते हैं।

इस अवसर पर मुनेंद्र चोधरी, चन्द्रभान सिंह, योगेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, राकेश प्रधान, विजेंद्र राघव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 6,031 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.