नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा प्राधिकरण के संविदाकर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, कोई वार्ता नही हुई

1 min read

नोएडा, 7 फरवरी।
नौएडा अस्थायी कर्मचारी संघ रजि के बेनर तले दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक धरना जारी रहा। हजारों कर्मचारियों ने धरने पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपना अपना काम भी किया।

संघ के महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को किसी अधिकारी से मांगपत्र पर कोई बात नहीं हुई। 8 फरवरी 2024 में धरना जारी रहेगा।
यदि नौएडा प्राधिकरण द्वारा 8 फरवरी 2024 शाम 6 बजे तक, मांगपत्र पर सकारात्मक लिखित आदेश नहीं दिए जाते हैं तो 9/02/2024 सुबह 10 बजे से जल सीवर, स्वास्थ्य विभाग,विधुत/यात्रिकी, सिविल सर्किल, उधान विभाग, सभी आफिस कर्मचारी, चपरासी से लेकर, वीआईपी ड्राइवर आदि कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा, सभी काम छोड़कर हड़ताल में शामिल होकर, डीजीएम (जल )कार्यालय सैक्टर 5 में धरने पर बैठेंगे और अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल जारी रहेगी।

 5,882 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.