नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ब्रेकिंग न्यूज़ : बिलासपुर के व्यापारी पुत्र वैभव सिंघल का शव बरामद, कई दिन से व्यापारी धरने पर हैं

1 min read

बिलासपुर, 11 फरवरी।

अहमदनगर जिले का चर्चित वैभव सिंघल अपहरण कांड के सिलसिले में पुलिस ने युवक का शव 11 दिन बाद बरामद कर लिया है पुलिस कई दिन से नहर में उसकी तलाश कर रही थी। इस मुद्दे पर पुलिस कठघरे में है। परिजनों और व्यापारियों ने धरना दे रखा है। परिजनों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के लिए भी यह मामला प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया। पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

पुलिस के अनुसार 30 जनवरी 24 को अपह्त युवक वैभव सिंघल के शव को हत्या के पश्चात मार्ट ब्रांच नहर में हिनौती ग्राम के पास अभियुक्तों द्वारा फेंक दिया गया था, विवेचना के दौरान केस के अनावरण होने के पश्चात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने अपहरण व हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए हिनौती पुलिया से शव को नहर में फेंकने की बात बताया थी। इसके बाद पुलिस द्वारा शव की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम तथा पुलिस की 05 टीमों का गठन किया गया। जनपद बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, अलीगढ आदि जनपदों की तरफ से जाने वाली नहर में एवं उनकी ब्रांच नहर में मृतक के शव की तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार 11.02.2024 को मार्ट ब्रांच नहर के दूसरी पटरी की तरफ से झाडियों के बीच में एक टीम के द्वारा नहर के अपोजिट साइड में सर्च किया जा रहा था। आज चचूरा पुलिया से 100 मीटर दूरी पर मार्ट ब्रांच नहर में युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गयी है। शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 15,642 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.