नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर, 12 फरवरी।

मजदूर किसान विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा मेहनतकश जनता के अधिकारों की रक्षा व मांगों पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर 16 फरवरी 2024 को औद्योगिक हड़ताल व ग्रामीण बंद को सफल बनाने के लिए सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जनपद में अभियान को तेज करते हुए मजदूर बस्ती सेक्टर 8, 9, 10, व फेस -2, नोएडा सूरजपुर ग्रेटर नोएडा आदि विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण, आम सभा व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों से जन संपर्क कर 16 फरवरी 2024 को जनपद में हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।

सीटू द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोग हड़ताल में शामिल होने की सहमति व्यक्त कर रहे हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है यह हड़ताल ऐतिहासिक रूप से सफल रहेगी। इसी तरह हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद में अन्य ट्रेड यूनियन व अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य किसान संगठन हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं।

 3,177 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.