नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आप गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन पंचतत्व में विलीन, पैतृक गांव में हुई अंत्येष्टि

1 min read

नोएडा/बाह, 15 फरवरी।

आम आदमी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन को 28 दिसंबर को ब्रेन हैमरेज के बाद नियो अस्पताल सेक्टर 50 में सर्जरी हुई थी ।तब से पिछले हफ्ते तक वो ICU में ही रहे ।पिछले हफ्ते डॉक्टरों ने सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के लिये रेफर कर दिया और 14 फरवरी को दोपहर बाद सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है उनके परिवार के लोग कल शाम अपने गृह जनपद आगरा ले गए ।उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे बाह तहसील के अंतर्गत पैतृक गांव इंद्रायनी में हुआ।

भूपेंद्र जादौन 2018 से आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष थे। उनके अंतिम संस्कार मे आम आदमी पार्टी पशिचमी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका व प्रान्त महासचिव मनीष सिंह,प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, बिलासपुर चैयरमैन संजय चेची, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, नोएडा जिला महासचिव राकेश अवाना,जिला उपाध्यक्ष अनिल चेची ,कैलाश शर्मा,प्रशांत रावत, जिला प्रवक्ता राहुल सेठ नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, ब्रज प्रांत महासचिव व इटावा विधानसभा प्रभारी डा. शिवप्रताप राजपूत,मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, बागपत जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह गाज़ियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, दादरी से विवेक त्यागी,जतन भाटी,राजेश अवाना सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता क्षेत्र व परिवार से लोग गमगीन माहौल में शामिल हुए।

 2,245 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.