नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में मथुरा की एक लड़की की संदिग्ध मौत, अनबन में दोस्ती टूटने पर लड़के ने गाजियाबाद के अपने फ्लैट में फाँसी लगाई

1 min read

नोएडा/गाजियाबाद, 15 फरवरी।

नोएडा और गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की की नोएडा मृत्यु हो गई और जिस लड़के पर आरोप लगा था उसने गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर फांसी लगा ली पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है लड़का और लड़की दोनों मथुरा के रहने वाले हैं और दोनों में कुछ दिन से अनबन चल रही थी।

पुलिस के अनुसार  14.02.2024 को थाना सेक्टर-58 पर सूचना मिली कि एक युवती उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मथुरा जो नोएडा में जॉब कर रही थी व ग्राम नवादा में रह रही थी। दिनांक 14/15.02.2024 की रात्रि में मृतका के साथ कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियो द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल सैक्टर-62, नोएडा में लाया गया जिसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी करने पर पता चला कि युवती की मथुरा निवासी अमन से दोस्ती थी।दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनो द्वारा एक प्रार्थना पत्र देते हुए अमन पर उनकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया गया है, जिस सम्बन्ध में मु0अ0सं0-40/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया है, जिसमें विवेचनात्क कार्यवाही प्रचलित है। अमन के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि वह मथुरा का मूल निवासी है व गाजियाबाद में रह रहा था और उसके द्वारा गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में अपने रूम में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली गई है। इसके संबंध में थाना कवि नगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उसकी रूम पार्टनर व अन्य सहेलियो से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतका व अमन दोनो मथुरा के रहने वाले है व एक दूसरे को चार-पांच वर्षों से जानते थे व इन दोनो के मध्य कुछ अनबन चल रहा थी। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 2,741 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.