नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : मामूरा गांव में सिलेंडर से लगी आग, एक परिवार के 4 सदस्य झुलसे

1 min read

नोएडा, 25 फरवरी।

नोएडा के मामूरा गांव में रविवार की सुबह 6:30 बजे एक घर में 5 किलो का सिलेंडर फटने से घर के चार सदस्य झुलस गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार रविवार 25 फरवरी 2024 को सबुह 06ः30 बजे थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-ममूरा गली नम्बर 3 में 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

आग ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में लगी थी जिसमे 4 लोग 1.अतर सिंह उम्र 35 वर्ष, 2.मिथलेश उम् 32 वर्ष, 3.कृष्णा उम्र 15 वर्ष, 4.गौरी उम्र लगभग 10 वर्ष झुलस गए। सभी को तत्काल पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया। कोई जनहानि नही हुई है। अन्य कार्रवाई प्रचलित है।

 5,243 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.