नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में शक्ति वंदन अभियान, सांसद डॉ महेश शर्मा मुख्य अतिथि बने,

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 25 फरवरी।

बीजेपी के शक्ति वंदन अभियान स्वयं सहायता एवं एन जी ओ कार्यक्रम बिसरख में रविवार को मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकप्रिय लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा जी रहे भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक योगेश चौधरी ने किया जिसमे स्वयं सहायता समूह एवं एन जी ओ की बहनों ने बड़ी संख्या भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की माता बहनों के लिये नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करा कर संसद में 33 प्रतिशत कोटा देने का ऐतिहासिक कार्य किया और उन्होंने कहा कि महिला शक्ति आज आगे बढ़ कर हर क्षेत्र में कार्य कर रहीं है किसी ने कल्पना नहीं की थी की महिलाएँ अंतरिक्ष में जाएंगी महिलाएँ ड्रोन उड़ा रही सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में बढ़कर रुचि ले रही है और आज खेती में महिलाएँ प्राकृतिक खेती में अपना योगदान दे रही है।

शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम पूरे देश व प्रदेश में चल रहें है नारी के सम्मान और उनके लिये किये गये मोदी जी योगी जी सरकारे दर्जनों योजनाओं से महिला के सशक्तिकरण का कार्य कर रही है जिससे महिलाए उज्जवला गैस आयुष्मान कार्ड ड्रोन सखी योजना सखी ऋण महिला उद्यमी आदि से आत्मनिर्भर हो रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर कार्यक्रम अभियान के संयोजक योगेश चौधरी इंद्र नागर रवि जिंदल सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी डॉ प्रियंका चौधरीपूनम सिंह साधना सिसोदिया संगीता तिवारी संगीता रावल सतीश भाटी कर्मवीर आर्य मुकेश चौहान अपर्णा सिंह शांति सिंह सविता गुर्जर शशि कौशिक ज्योति सिंह अरुणा शर्मा आदि सैंकड़ों स्वयं सहायता समूहों NGO के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 13,238 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.