नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा में सांसद व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने पीएम का सम्बोधन सुना

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 6 मार्च।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद गौतमबुधनगर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने बुधवार को शिवालिक वाटिका सूरजपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का देश की समस्त नारी शक्ति को संबोधित किया गया ऊर्जावान एवं प्रेरक संबोधन सुना।

शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की नारी शक्ति को नई पहचान मिल रही है। नारी शक्ति अधिनियम से संसद में 33 प्रतिशत भागीदारी से नारी शक्ति का आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण जो हो रहा है वह और बढ़ेगा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना है अबकी बार 400 पार करना है उसके लिये ज़्यादा से ज़्यादा मतदान कर उन्होंने अपने लिये लोकसभा चुनाव के लिये वोट की अपील की ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्या कार्यक्रम संयोजक अर्पणा त्रिपाठी ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा दर्शाना सिंह मनोज भाटी सांसद प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा बलराज भाटी रवि जिन्दल मूलचंद प्रधान सुशीला शिक्षिका जयदेव शर्मा लक्ष्मण सिंघल ज्योति सिंह शशि सिंह डॉक्टर प्रियंका चौधरी कविता शर्मा सुमन ओमवती राजबाला सुनील सोनक राजेश ठेकेदार हरि पंडित संजीव चौहान चन्दन शर्मा आदि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सैकड़ों नारी शक्ति उपस्थित रही।

 8,671 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.