नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : निवेश के नाम पर 70 करोड़ हड़पने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 7 मार्च।

थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने कम्पनी में निवेश कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी करके 70 करोड़ रूपये हड़प कर लेने वाला शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 5 दिसम्बर 2023 को पीड़ित द्वारा थाना सेक्टर-20 पर सूचना दी गई कि उनके साथ कम्पनी में निवेश कराने के नाम पर अभियुक्त रमानी कलपती रामचन्द्रन वेन्कटा पुत्र कल्पती राम चन्द्रन निवासी चेन्नई द्वारा लगभग 70 करोड़ रूपये धोखाधडी करके हड़प लिये गये है। वादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-20 पर मु0अ0सं0 482/2023 धारा 420/406/467/468/471/506/120बी भादवि पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। 6 मार्च 2024 को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से अभियुक्त 1-रमानी कलपती रामचन्द्रन वेन्कटा पुत्र कल्पती राम चन्द्रन को बैंगलूर (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

रमानी कलपती रामचन्द्रन वेन्कटा पुत्र कल्पती राम चन्द्रन निवासी मकान नं0-9/5, सीथामल कॉलोनी एक्सटेन्शन, फर्स्ट क्रास स्ट्रीट, तेयनमपेट, चेन्नई-600018 (तमिलनाडू)।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 482/2023 धारा 420/406/467/468/471/506/120बी भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

(1)निरीक्षक कैलाश नाथ थाना सेक्टर-20, नोएडा।
(2)उ0नि0 सनत कुमार सर्विलांस टीम, नोएडा।
(3)म0उ0नि0 पिंकेष थाना सेक्टर-20, नोएडा।

 5,994 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.