नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दादरी, 18 मार्च।

डीसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज दादरी में सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुनील शर्मा मौजूद रहे। इनके साथ पूर्व मंत्री सतीश शर्मा महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके गॉड राष्ट्रीय प्रचार मंत्री देवेंद्र भारद्वाज एनसीआर के अध्यक्ष नरेश पाल कौशिक महिला बैंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती दिग्विजय दीक्षित मौजूद रही।

कार्यक्रम के आयोजक मंडल में प्रदेश महामंत्री परमानंद शर्मा नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा जिला अध्यक्ष शर्मा कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा नगर कोषाध्यक्ष विजय शर्मा नगर महामंत्री रतन वीर शर्मा जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा मंडल अध्यक्ष राजू पंडित मंडल मंत्री केके शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष गायत्री तिवारी महामंत्री पूजा शर्मा जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर एडवोकेट निधि शर्मा हुआ उनके साथ कई महिलाएं कार्यक्रम में थी जिनको अजीवन मेंबर सदस्य दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंडित पीतांबर शर्मा द्वारा की गई सभी ने एक मत से ब्राह्मणों को एक झंडे के नीचे आने का आवाहन किया करीब 1:00 बजे अभी हाल में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में मंत्री बनाए गए सुनील शर्मा जी कार्यक्रम में आए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी ने आदरणीय मंत्री जी का स्वागत किया।

इस मौके पर वित्तविहीन संस्था के पदाधिकारी श्री यतेंद्र शर्मा श्री धर्मेंद्र शर्मा श्री टीकाराम शर्मा आदि को आजीवन सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सुनील शर्मा प्रदीप शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा सुरेंद्र शर्मा डॉ सुभाष त्यागी नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अशोक शर्मा दादरी तहसील के सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा सरकारी अस्पताल के अधीक्षक संजीव सारस्वत डेंटल विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर बिंदु चतुर्वेदी हिंडौन पर गाजियाबाद के अध्यक्ष नितिन शर्मा श्री एसके शर्मा श्रीराम शर्मा आदि आदि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम किसी जाति और धर्म के खिलाफ नहीं है हम किसी पार्टी के फेवर और विरोधी नहीं है हम सिर्फ ब्राह्मणों के वेलफेयर की बात करते हैं उनके होने वाले उन पर अत्याचार का विरोध करते हैं और सभी ब्राह्मणों को जगाने का काम कर रहे हैं कि उनमें ब्राह्मण तो पैदा हो जाए ब्राह्मण अधिकारियों को भी उनके ब्राह्मणों को जगाने का हम लोग काम करते हैं जो बच्चे अच्छे कंपटीशन पास करके पीसीएस आईपीएस आईपीएस अथवा सीपीएस बने हैं उनका भी हम लोग उन्हीं के घर जाकर के सम्मान करते हैं इस मौके पर मंत्री सुनील शर्मा जी द्वारा आवाहन किया कि मेरे दरवाजे सदैव अपने लोगों के लिए खुले हैं राजनीति में ध्यान सबका रखना पड़ता है लेकिन समाज के लोगों के लिए हम विशेष रूप से हर वक्त तैयार है कार्यक्रम के पश्चात सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

 11,256 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.