नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : श्रीमद्भागवत कथा मर्मज्ञ पवन नंदन बोले, सदाचार व सत्कर्म से अर्जित सम्पत्ति से मिलती है शांति, सुख व समृद्धि

1 min read

नोएडा, 18 मार्च।

भारतीय धरोहर के सौजन्य से नोएडा में सेक्टर 34 के कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य श्री पवन नंदन महाराज ने आत्म कल्याण के लिए शास्त्रों में वर्णित तीन मार्गों का विस्तार से वर्णन किया।

मनुष्य के जीवन में मंदिर के महत्व को बताते हुए कथाव्यास ने कहा कि मंदिर जाने वाले व्यक्ति का मन स्थिर रहता है। साधन और साध्य की पवित्रता को जरूरी मानते हुए आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि सदाचार और सत्कर्म से अर्जित सम्पति ही व्यक्ति के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और संतोष लाती है।
द्रोपदी की भक्ति और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति बताते हुए कथाव्यास ने कहा कि द्रोपदी ने अश्वत्थामा का वध करने से रोका। वहीं कुंती को प्रभुप्रेम का अनुरागी मानते हुए उन्होंने कहा कि कुंती ने भगवान से दुख और कष्ट मांगे जिससे कि वो ईश्वर का सुमिरण करती रहे।

दूसरे दिन की कथा में वरिष्ठ भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, भारतीय धरोहर के महामंत्री विजय शंकर तिवारी,प्रमोद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा,प्रवीण शर्मा,अजय पुंडीर, जगमोहन शर्मा, मनन शर्मा, किशोर सक्सेना, सुधीर कुमार गुप्ता, श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में कारसेवक सतीश तोमर,एस पी चमोली,मयंक शर्मा,भीम सेन राउत,धर्मपाल आदि मौजूद थे।

 11,122 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.