नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : नारकोटिक्स व पुलिस ने 14 लाख का 56 किलो गांजे के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 25 मार्च।

नारकोटिक्स टीम गौतमबुद्धनगर व थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 56 किलो 400 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 14 लाख रूपये) बरामद किया गया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 25.03.2024 को नारकोटिक्स टीम गौतमबुद्धनगर व थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त कार्यवाही करते हुये भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर अभियुक्तों 1.प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह 2. जयदेव गइन पुत्र प्रफुल्ल को सेक्टर-127 पुश्ता रोड के किनारे रखे हुये माल के साथ गिरफ्तार किया गया है, दोनों तस्कर नशीले पदार्थ गाँजा को बोरों में लेकर पुश्ता रोड पर होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये तस्करी के उद्देश्य से ओखला की तरफ ले जाने की फिराक में थे।
अभियुक्त प्रताप सिंह के कब्जे से बोरे में 34 किलो 200 ग्राम व अभियुक्त जयदेव गइन के कब्जे से बोरे में 22 किलो 200 ग्राम गाँजा बरामद हुआ है।

अभियुक्तों का विवरणः
1.प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बरौलिया थाना कुरावली जिला मैनपुरी हाल पता- सुरेश चंद का मकान ग्राम सदरपुर सेक्टर-45 नोएडा थाना सेक्टर-39 नोएडा
2.जयदेव गइन पुत्र प्रफुल्ल निवासी ग्राम महेन्द्रनगर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात हाल निवासी शिवली पंडिता का मकान ग्राम निठारी सैक्टर-31 नोएडा थाना सैक्टर-20 नोएडा,

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

1. मु0अ0सं0 60/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना सैक्टर-126 नोएडा गौतमबुद्धनगर बनाम प्रताप सिंह व जयदेव गइन उपरोक्त ।
2. मु0अ0सं0 205/2017 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना लिंक रोड गाजियाबाद बनाम जयदेव गइन उपरोक्त।
3.मु0अ0सं0 206/2017 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. थाना लिंक रोड गाजियाबाद बनाम जयदेव गइन उपरोक्त।

बरामदगी का विवरणः
1.अभियुक्त प्रताप सिंह उपरोक्त के कब्जे से अवैध गाँजा वजन करीब 34 किलो 200 ग्राम
2.अभियुक्त जयदेव गइन उपरोक्त के कब्जे से अवैध गाँजा वजन करीब 22 किलो 200 ग्राम

 12,237 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.