नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 31 मार्च।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का विस्तार कर नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। रविवार को गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने अपनी संस्था का विस्तार करते हुए दो सचिव और दो उपाध्यक्षों को कार्यभार सौपा है।

जिन लोगो को कार्यभार सौपा गया है वह समाज कल्याण के लिए ज़िम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का वहन कर रहे है, उनके नाम इस प्रकार है, राम कुमार पाण्डेय सचिव ग्रेटर नोएडा, अनूप कुमार सोनी सचिव ग्रेटर नोएडा वेस्ट, मंजुल यादव उपाध्यक्ष, हिमांशु राजपूत उपाध्यक्ष (ग्रेटर नोएडा वेस्ट )

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया गौतम बुद्ध नगर समिति एक स्वैच्छिक संगठन है जो जिले के विकास के लिए काम करता है और उच्च स्तर पर ज़िले की समस्याओं को उठाने के लिए प्रयास कर रहा है, समिति ने अपनी सामाजिक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नई जिम्मेदारियों का चयन किया है। इसके माध्यम से, समिति ने समाज में नई ऊर्जा और क्षमताओं को उत्पन्न करने का संकल्प किया है। यह नया कदम समाज की सेवा में नई गतिशीलता और सुधार लाने का एक प्रमुख उदाहरण है।

आज कार्यक्रम में नमित रंजन, मनीष श्रीवास्तव, हर्ष्मणि राजपूत, अनूप सोनी, आर पी पांडेय, मंजुल यादव, रश्मि पांडेय उपस्थित रहे।

 7,288 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.