नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : जब महिला सुरक्षा टीम ने एक बुजुर्ग मां को दिलाया न्याय तो छलक उठीं आंखें, दिल से निकली दुआएं

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल।

कहते हैं मां के पैरों तले जन्नत होती है। ऐसे में जब कोई रोती हुई मां को न्याय दिला दे तब मां के दिल से निकली दुआ कितनी असरदार होती हैं। ऐसा ही हुआ थाना सूरजपुर क्षेत्र में जब महिला सुरक्षा टीम महिला सशक्तिकरण अभियान चला रही थी। तब जो नजारा दिखाई दिया वह भूले नही भूल सकते।

हुआ यूं कि शुक्रवार 5.04.2024 को थाना सूरजपुर महिला सुरक्षा टीम द्वारा थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलकपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आस-पास की महिलाओं को जागरूक किया जा रहा था, इसी दौरान एक वृद्ध महिला उम्र करीब 72 वर्ष महिला सुरक्षा टीम के पास आकर रोते हुए बताने लगी की उनके 03 बेटो व बहुओं ने उन्हे घर से निकाल दिया है और उन्हे खाना भी नहीं देते है। जिसपर महिला सुरक्षा टीम द्वारा वृद्ध महिला की बातों को सरलता पूर्वक सुना गया एवं वृद्ध महिला के साथ उनके घर गये। वहां पर महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिला के तीनो बेटों व बहुओं को बुलाया गया एवं उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हे काफी समझाया गया। अथक प्रयास के बाद वार्तालाप के पश्चात वृद्ध महिला द्वारा अपने बेटे यसपाल के साथ रहने की इच्छा जाहिर की गयी जिसपर महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिला के परिजनों को समझाने के पश्चात उपरोक्त महिला को अलग से एक घर रहने के लिए भी दिलाया गया। वृद्ध महिला पिछले काफी दिनों से किराये पर इधर-उधर रह रही थी। वृद्ध महिला ने उक्त कार्यवाही से खुश होकर महिला सुरक्षा टीम को दुआ दी एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस की काफी प्रशंसा की।

 7,535 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.