नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा, 12 अप्रैल।

भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता पर एक बैठक 13 अप्रैल को देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह एक विशाल जनसभा को संबोधित करने नोएडा आ रहे है उसकी समीक्षा बैठक की गई जिसमे मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा ने किया।

बैठक में ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जनपद गौतमबुधनगर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के लिये विशाल जनसमर्थन रैली नोएडा में हो रही है। रैली में ज़्यादा से ज़्यादा लोग गाँवों सेक्टर से पहुँचेंगे।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया गौतमबुधनगर दादरी ज़ेवर विधानसभा के 11 मण्डलों से 120 बसों की व्यवस्था पार्टी द्वारा व अपनी निजी हज़ारों वाहनो से हज़ारों लोग एवं कार्यकर्ता नोएडा सेक्टर 33 ए शिवालिक पार्क जायेंगे उसके लिये मंडलों पर बैठक कर व्यवस्था बन गई है। नोएडा में गृहमंत्री मान्य श्री अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिये शाम को 4:00 बजे पहुँचेंगे और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अबकी बार गौतमबुधनगर से डॉक्टर महेश शर्मा को दस लाख वोटों से विजयी बनाना है। उसके लिये बूथ के घर घर जाकर प्रचार सामग्री के साथ प्रचार करें।

इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी योगेश चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य पवन नागर रवि जिन्दल पवन रावल सुनील भाटी सतेंद्र नागर राहुल पंडित सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी रिंकु भाटी अमित शर्मा इन्द्र नागर सुनील शर्मा सतीश भाटी अर्पित तिवारी मनोज भाटी पंकज रावल राज नागर रजनी तोमर महेश शर्मा राजीव सिंघल संजय भाटी विचित्र तोमर दिनेश भाटी महेन्द्र नागर आदि कार्यकर्ताओं ने बैठकों में भाग लिया।

 6,216 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.