नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 21 अप्रैल।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज ने भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 1500 लोगों ने प्रसाद लिया। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर ग्रेटर नॉएडा वेस्ट की सोसाइटी चेरी काउंटी में चेरी जैन समाज द्वारा विशाल वात्सल्य भोज (भंडारा) का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 1500 लोगों को भोज कराया गया। भंडारे की शुरुआत महामंत्र णमोकार के जाप से की गयी।

इस दौरान सभी निवासियों ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत अपने-अपने घर के बाहर सुबह 5 दीपक जलाकर एवं महावीर भगवान की भजन गाकर की, वहीं नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित बसौया ने भी भंडारा प्रसाद ग्रहण किया एवं भगवान महावीर का सन्देश, जिओ और जीने दो एवं भगवान महावीर के जयकारे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त चेरी जैन समाज का सहयोग रहा।

 33,990 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.