नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर, 21 अप्रैल।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के समर्थन में बिसाहड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा क्षेत्रीय महामन्त्री श्री विकास अग्रवाल जी एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी जी ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल जनसभा दादरी बिसाहडा में लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि लोकसभा गौतमबुधनगर के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी के जनसमर्थन विशाल रैली को देश के यशस्वी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमे हज़ारों की संख्या में क्षैत्र में देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता पहुँचेंगे उसकी तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आग्रह कर 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की।

इस अवसर पर मुख्यरूप से लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स सेवानन्द शर्मा मनोज शिसोदिया कर्मवीर आर्य इन्द्र नागर राज नागर गुरूदेव भाटी विचित्र तोमर मनीष भाटी अशोक भाटी अशोक रावल आदि दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 11,903 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.