नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा सेक्टर 62 में श्रीराम मित्र मंडल की रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से होगा

1 min read

-सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल द्वारा 7 से 16 अक्टूबर तक भव्य रामलीला मंच

-कोविड प्रोटोकॉल का होगा पूर्ण पालन
नोएडा, 5 अक्टूबर।
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान,सी-ब्लॉक, सेक्टर 62, नोएडा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीरामलीला मंचन व दशहरा उत्सव के आयोजन की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ 10 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक श्रीरामलीला मंचन व श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन करेगी। प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। 10 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी। 10 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभा यात्रा अपराह्न 2 बजे सेक्टर 20 हनुमान मंदिर से शुरू होगी और डीएम चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर -9, हरौला, सेक्टर-10, सेक्टर – 11, सेक्टर 12,22,56 तिराहा, सेक्टर- 55, सेक्टर -57, खोड़ा कॉलोनी होते हुए रामलीला स्थल पहुंचेगी। 15 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्रीराम रावण युद्ध, रावण अंत व दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 70 फुट के रावण, 65 फुट के कुम्भकर्ण ओर 60 फुट के मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। 16 अक्टूबर को श्रीराम – भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही 10 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का समापन हो जायेगा। इस अवसर पर डांडिया उत्सव व ब्रज के फूलों की वर्षा होगी। श्रीराम लीला मंचन श्री जी कला मंच ग्रेटर नोएडा द्वारा निर्देशक संदीप अरोड़ा के सानिध्य में किया जायेगा।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन हेतु भव्य मंच सजाया जा रहा है। महोत्सव में मेले की व्यवस्था भी रहेगी, जिसमें तरह-तरह के झूलों की व्यवस्था भी है ताकि मंचन देखने वाले दर्शक अपने परिवार के साथ मनोरंजन भी कर सकें। दर्शकों के खाने -पीने के लिये चाट, पकोड़ी,मिठाइयों व भोजन के स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस के साथ ही प्राइवेट सुरक्षाकर्मी व समिति के स्वयंसेवक भी होंगे। साथ ही लगभग दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि महोत्सव में कोविड प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा। सभी दर्शकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा और व्यवस्था में लगे लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल,सुनील गुप्ता, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, गौरव मेहरोत्रा, मनीष गोयल, अजीत चाहर, आर. के. उप्रेती,मीना बाली, गौरव चौधरी, संतोष त्रिपाठी, धर्मेन्द्र नंदा सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

 11,039 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.